राजी नहीं थे दोनों परिवार, गांव वाले बने बाराती और करवा दी प्रेमी जोड़े की शादी, दुल्हन बोली- मेरे ससुरालियों को कुछ हुआ तो…

प्यार में प्रेमी क्या कुछ नहीं कर जाते, ये तो जगजाहिर है. कभी कभार तो ऐसे कदम उठा लेते हैं कि उनकी ही जान पर बन आती है. ऐसा ही एक प्रेमी जोड़ा है बिहार के भागलपुर का, जिनका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हुआ है. दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे. एक साल तक अफेयर चला, फिर सोचा कि शादी कर लेते हैं. मगर दोनों के घर वालों को ये रिश्ता मंजूर न था. इसलिए प्रेमी जोड़ा घर से भागकर दूसरे गांव में जा छिपा. वहां के गांव वालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी.

पहले गांव वालों ने उनसे पूछा कि तुम दोनों घर से भागे हो क्या? तब प्रेमी जोड़े ने बताया कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं. हमारी शादी न हुई तो जान दे देंगे. गांव वालों ने भी दरियादिली दिखाई. उन्होंने खुद प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी करवा दी. इसके बाद दुल्हन ने एक वीडियो बनाया. इसमें बोली- मेरे साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई है. मैंने खुद भागकर शादी की है. अगर मुझे, मेरे पति या ससुरालियों को कुछ भी होता है तो इसका दोषी मेरा परिवार होगा. मेरे चाचा कुछ भी गलत कर सकते हैं.

घर से भाग गए प्रेमी और प्रेमिका

मामला सनहौला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दरअसल, लोदीपुर खुर्द के रहने वाले शिवम और सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो गांव की रहने वाली उसकी प्रेमिका का पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग था. परिवार वालों को जब इस अफेयर का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया. परिवार वालों की रजामंदी नहीं मिलने के कारण दोनों फिर घर से भाग गए. इसके बाद सन्हौला में एक अस्पताल के पास दोनों जाकर बैठ गए. जब ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और घर से भागे हुए हैं. दोनों बालिग हैं.

गांव वाले बने बाराती और घराती

गांव वालों ने फिर पुजारी को बुलाकर बाबा भोलेनाथ के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी. शादी में गांव वाले ही वर पक्ष और वधू पक्ष बने. शादी की पूरी तैयारी ग्रामीणों ने की और फिर मंदिर में देवी देवताओं का आशीर्वाद भी दिलवाया. लड़की का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |