सीधी में खाद का संकट, दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहते किसान, फिर भी लौट रहे खाली हाथ

सीधी: खेती किसानी के सीजन में खाद की किल्लत से किसान रोजाना परेशान हो रहे हैं. फसलों में खाद डालने का समय निकलता जा रहा है जिससे किसानों के पास समस्या गहराती जा रही है. अमिलिया खाद गोदाम में किसानों को टोकन मिलने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है. किसानों का कहना है कि वे दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहते हैं लेकिन शाम तक भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है.

टोकन मिलने के बाद भी खाली हाथ किसान

किसान संजय त्रिपाठी ने बताया कि “उन्हें टोकन 3 दिन पहले ही मिल गया था. लेकिन इसके बावजूद अभी तक खाद की एक भी बोरी नहीं मिली है. उनका कहना है कि उनके जैसे सैकड़ों किसान हैं जो रोजाना गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन खाद के अभाव में निराश लौट रहे हैं. फसल की नाजुक स्थिति को देखते हुए यह समस्या किसानों की बड़ी चिंता का कारण बन गई है.”

किसानों की समस्या देख पहुंचे पूर्व मंत्री

शनिवार की शाम और रविवार सुबह इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल गोदाम में पहुंचे और किसानों से मुलाकात की. किसानों की शिकायतें सुनीं और उनके परेशानियों का समझा. जिसके बाद मौके पर ही तुरंत सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक को फोन लगाया. कमलेश्वर पटेल ने एसडीएम को किसानों की यथास्थिति से अवगत कराया. पटेल ने प्रशासन से मांग की कि किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि फसल बर्बाद होने से बच सकें.

किसानों में बंधी उम्मीद

एक ओर जहां किसानों में खाद न मिलने से भारी नाराजगी है, वहीं पूर्व मंत्री के मौके पर पहुंचने और उनके द्वारा प्रशासन से सीधी बात करने के बाद राहत की उम्मीद बंधी है. किसानों को आशा है कि अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा और जल्द ही व्यवस्था कर किसानों को खाद दिया जाएगा. किसानों का कहना है कि अगर जल्द खाद नहीं मिली तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी और मेहनत पर पानी फिर जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |