’15 लाख दे नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी…’, दो महीने से घर के बाहर कर रही थी हंगामा, परेशान होकर युवक ने बुलाई पुलिस

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां एक युवती ने एक युवक को धमकी दी कि वो उसे पैसे दे नहीं तो वो उसको रेप केस में फंसा देगी. इतना ही नहीं युवती ने युवक के घर के सामने आकर हंगामा भी किया. ये सिलसिला दो महीने से चल रहा था. शुक्रवार को भी युवती ने युवक की कोठी के बाहर हंगामा किया. इसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. युवक रामबाग का रहने वाला है. युवक का नाम त्रिजीत अग्रवाल है. त्रिजीत अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि दो महीनों से युवती उनकी कोठी के बाहर हंगामा कर रही थी. कभी गाली-गलौज करती. कभी धमकी देती तो कभी वीडियो बनाती थी. युवती की हरकतों के कारण पूरा परिवार तनाव में था.

15 लाख मांगे नहीं देने पर दी धमकी

त्रिजीत के परिवार ने पहले तो युवती की हरकतों पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे-जैसे युवती की धमकियां बढ़ती गईं परिवार चिंतित हो गया. त्रिजीत के अनुसार, वो उनको लगातार रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही थी. त्रिजीत का आरोप है कि 15 लाख नहीं देने पर युवती रेप केस में फंसने की धमकी दे रही थी. कह रही थी कि कहीं मुंह नहीं दिखा पाओगे. युवती ने कई बार घर में भी घुसने का प्रयास किया. उसकी धमकियों से परेशान होकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई.

युवती शुक्रवार दोपहर को फिर चार-पांच लड़कों को लेकर कोठी के दरवाजे पर पहुंच गई और हंगामा करने लगी. इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसके साथी भाग निकले. त्रिजीत का कहना है कि युवती का उनसे या उनके परिवार से कोई परिचय नहीं है.

मामले में क्या कहती है पुलिस की जांच

वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जांच में पता चला है कि युवती पहले भी दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकी है. युवती ने कुछ अन्य लोगों को भी ब्लेकमेल कर पैसे वसूले हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |