दिल्ली में बारिश से मिली राहत, लेकिन बढ़ता जा रहा यमुना का जलस्तर, जानें 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मौसम ने करवट बदली है. पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया और तेज धूप खिली रही. ऐसे में दिल्ली वालों को भारी बारिश से राहत मिली. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 6 से 11 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना है.

पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली वालों को खूब परेशान किया. सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. ऐसे में दिल्ली के निचले इलाकों में पानी घुस गया. निगमबोध घाट, बदरपुर, गढ़ी, खादर, पुराना उस्मानपुर गांव, मोनेस्ट्री, यमुना खादर, यमुना बाजार, विश्वकर्मा कालोनी और प्रधान गार्डन से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

दिल्ली पुलिस कर रही अलर्ट

कई जगहों पर लोग परेशान हैं. उनके घरों में पानी घुस गया है, जिस वजह से वह राहत शिविर कैंप में रहने पर मजबूर हैं. यमुना के आसपास रहने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस अलर्ट कर रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है. हालांकि, दिल्ली में बारिश थमने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. रिहायशी इलाकों से भी बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है.

6 से 11 सितंबर तक का मौसम

अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. आज, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 6 से 11 सितंबर तक दिल्ली में इसी तरह का तापमान बने रहने की संभावना है. 9 सितंबर से दिल्ली के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है. इस दौरान हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है.

पंजाब में बारिश से हालात खराब

वहीं पंजाब में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. बाढ़ ने पंजाब में खूब तबाही मचाई. कई लोगों की जान चली गई. बाढ़ में कई लोग बेघर हो गए. उनके आशियाने उजड़ गए. अब भी पंजाब को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. क्योंकि मौसम विभाग की ओर से पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |