MP में गणेशोत्सव में फूहड़ गानों पर डांस, हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा नगर में गणेश उत्सव के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में अश्लील डांस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को जागृति युवा मंडल मनासा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर कुछ युवतियों ने फूहड़ गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए नाराज़गी जताई है और पुलिस प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक माहौल में अश्लीलता का तड़का

गणेश उत्सव के दौरान आमतौर पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस दौरान कई स्थानों पर नगर पालिकाएं तक मांसाहार की दुकानों को बंद करवाती हैं, ताकि धार्मिक वातावरण शुद्ध बना रहे। लेकिन मनासा में हुए इस आयोजन में धार्मिक माहौल के बीच अश्लीलता परोसे जाने से लोग नाराज़ हैं।

मंच पर खुलेआम डांस

कार्यक्रम के दौरान मंच पर 4 से 5 युवतियों ने “तुमसे मिलने के बाद दिलबर” और “आज की रात मजा हुस्न का” जैसे गानों पर जमकर डांस किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोग मंच के नीचे खड़े होकर मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे और इस नज़ारे का मज़ा ले रहे थे।

स्थानीय संगठनों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों में इस तरह के डांस न सिर्फ परंपराओं का अपमान करते हैं, बल्कि युवाओं पर भी गलत प्रभाव डालते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |