छत्तीसगढ़: जशपुर में गणेश विसर्जन को जा रहे जुलूस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 की मौत, 22 घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर में कल रात करीब दस बजे गणेश विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस के साथ बड़ा हादसा हो गया. हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में जा घुसी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं. घायलों में आधे से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरुडांड गांव का है. यहां भारी संख्या में गांव के लोग गणेश विसर्जन के लिए तालाब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ के लोगों को कुचलते हुए कई लोगों को हवा में उछाल दिया. इस दौरान कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. कार में की अन्य लोग भी सवार थे जो हो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए.

हादसे में 3 की मौत 22 अन्य घायल

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनकी पहचान अरविंद उम्र 19 साल, विपिन कुमार प्रजापति उम्र 17 साल और एक महिला खिरोवती यादव उम्र 32 साल के रूप में हुई है. वहीं, कार ने 22 अन्य लोगों को भी टक्कर मारी. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

गंभीर मरिजों को किया गया रेफर

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को मौके पर सामुदायिक अस्पताल केंद्र लाया गया. डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया. साथ ही, जिन मरीजों की हालत गंभीर थी उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. साथ मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनि भगत देर रात अस्पताल पहुंची और घायलों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. वहीं जानकारी मिलने पर मौके पर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

मामले को लेकर जिले के एसपी शशिमोहन ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |