ASI ने की युवती और हिस्ट्रीशीटर के साथ पार्टी, वीडियो वायरल हुई तो गिरी गाज

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को एक लड़की के साथ वीडियो बनाना काफी महंगा पड़ गया है. वीडियो में एएसआई एक लड़की और हिस्ट्रीशीट के साथ पार्टी करते हुए नजर आए हैं. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इस पूरे मामले में निलंबित अधिकारी की भी सफाई सामने आई है.

शिवपुरी के भौंती थाने में तैनात एएसआई जितेंद्र जाट का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक कमरे में एक लड़की और आपराधिक पृष्ठभूमि के एक व्यक्ति के साथ पार्टी करते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की सेल्फी लेते हुए वीडियो बना रही है, जबकि एएसआई जितेंद्र जाट बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर डांस की करते दिख रहे हैं.

ASI सस्पेंड

इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने एएसआई जितेंद्र जाट के व्यवहार को अमर्यादित एवं सेवा नियमों के विपरीत बताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं. इस पूरे मामले पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि भौंती पुलिस थाने में तैनात एएसआई जितेन्द्र जाट का सोशल मीडिया पर आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति के साथ सोशल गैदरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

‘राखी बांधने आई थी युवती’

पहली नजर में यह मामला अमर्यादित आचरण और सेवा नियमों के विपरीत पाया गया है. इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, इस पूरे मामले में एएसआई जितेन्द्र जाट की भी सफाई सामने आई है. उन्होंने बताया कि एक साल पहले भौंती थाना क्षेत्र में कुएं से युवक-युवती की लाश बरामद हुई थी. उस समय मौके पर एक युवती मिली थी, जिसने पुलिस कार्रवाई में सहयोग किया था. बाद में जन्माष्टमी के मौके पर वह युवती अपने साथी के साथ राखी बांधने उनके घर आई थी और तभी उसने यह वीडियो बना लिया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |