आधी रात को पति के कमरे की लगाई कुंडी, चुपके से देवर के बेडरूम में गई भाभी, कर डाला ये कांड

बिहार के पटना स्थित फुलवारीशरीफ में एक युवक की हत्या से खलबली मच गई. युवक को रात के वक्त उसकी ही मंझली भाभी ने मार डाला. फिर मौके से फरार हो गई. युवक की बड़ी भाभी जब सुबह देवर के कमरे में गईं तो उनकी चीख निकल गया. कमरे में खून से लथपथ हालत में देवर जमीन पर पड़ा था. चीख सुनकर बाकी के लोग भी वहां आए. फिर पता चला कि मंझली भाभी ने देवर की हत्या की है और वहां से भाग गई है.

परिवार ने थाने में तहरीर दी. फिलहाल महिला की तलाश की जा रही है. मामला भुसौला दानापुर इलाके का है. शनिवार की रात पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतक की मंझली भाभी पर ही लगा है, बताया जाता है कि घर के पहले तल्ले पर स्थिति कमरे में सोए देवर पर भाभी ने चापड़ से हमला कर उसे मार डाला.

फिर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गई. परिजनों ने बताया- रिजवान अपने घर के कमरे में सोया हुआ था. इसी दौरान मंझले भाई शाहबाज कुरैशी की पत्नी शबनम ने उस पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी. सुबह बड़ी भाभी देवर को जगाने गई. उन्होंने कमरे के बाहर से आवाज दी पर कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर अंदर गईं. लाइट जलाया तो रिजवान का खून से लथपथ शव पड़ा था. कमरे में अंदर का दृश्य देखकर वह चिल्लाने लगी. इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे व एफएसएल टीम को बुलाया गया. जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की वजह परिवारिक विवाद है.

देवर के साथ था भाभी का अफेयर

परिजनों ने बताया कि रिजवान की शादी एक वर्ष पहले हुई थी. फिलहाल उसकी पत्नी मायके गई हुई थी. जब रिजवान कुंवारा था तो शबनम का उसके साथ अफेयर चल पड़ा था. जब रिजवान की शादी होने लगी तो दोनों ने एक साथ आत्महत्या की कोशिश भी की थी. मगर उन्हें रोक लिया गया था. शादी होने के बाद रिजवान अपनी पत्नी को ही चाहता था. मगर शबनम से यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा था. वो रिजवान के साथ रहना चाहती थी.

रिजवान ने साथ रहने से किया था मना

बताया कि जब शबनम ने रिजवान से साथ रहने की जिद की तो उसने साफ इनकार कर दिया. फिर जब रिजवान की पत्नी मायके गई तो शबनम ने रिजवान को मार डाला. यही नहीं, देवर को मौत के घाट उतारने के पहले उसने अपने पति को कमरे बंद कर दिया था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है. रिजवान बिजली का काम करता था, वहीं आरोपित महिला का पति पशु व्यापारी है. रिजवान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |