16 साल की लड़की बेडरूम में प्रेमी संग थी अकेली, तभी आ गया छोटा भाई… देखते ही बौखलाई, कर डाला ये कांड

उत्तर प्रदेश के एटा से दिल को झकझोर कर रखे देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां मम्मी-पापा के घर से कहीं बाहर जाने पर 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया. दोनों बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे. तभी लड़की का छोटा भाई वहां आ गया. उसने बहन को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. बस इसी बात से लड़की इतना बौखलाई कि उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर भाई को मार डाला.

लड़की तब तक भाई का गला घोंटती रही, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई. घटना रविवार देर रात जलेसर थाना इलाके के नगला मितान गांव की है. मम्मी पापा जब अगले दिन घर लौटे तो लड़के का शव देख उनकी चीख निकल गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

जलेसर के SHO सुधीर कुमार सिंह ने बताया- शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तो उसमें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई. तब उसकी बहन से पूछताछ की गई. पहले तो वो सभी को गुमराह करती रही. मगर जल्द ही उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

उसी गांव का रहने वाला है प्रेमी

मृतक चौथी कक्षा का छात्र था. जबकि उसकी बहन ने स्कूल छोड़ दिया था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की उसी गांव के रहने वाले विनय शर्मा (20) के साथ रिलेशनशिप में थी. पूछताछ के दौरान आरोपी लड़की ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपने परिवार की मौजूदगी में उसने अपराध कबूल कर लिया.

धमकी देने लगा था छोटा भाई

SHO सिंह ने बताया- जब लड़की का प्रेमी विनय शर्मा देर रात उससे मिलने आया, तो उसके पिता खेत पर गए हुए थे. उसकी मां भी घर पर नहीं थी. इस दौरान लड़की के भाई ने दोनों को संबंध बनाते देख लिया. वो उनके पास आया और शोर मचाने की धमकी दी. उसे चुप कराने के लिए विनय ने उसका मुंह बंद कर दिया और लड़की ने उसका गला घोंट दिया. इसके बाद विनय मौके से फरार हो गया. अगली सुबह लड़की ने अपने भाई को मरा हुआ पाकर नाटक रचने की कोशिश की. DSP जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विनय शर्मा को मंगलवार को जेल भेज दिया गया, जबकि लड़की को बाल सुधार गृह में रखा गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |