साइबर ठगों के निशाने पर पुलिस! दरोगा और सिपाहियों को व्हाट्सएप पर मिला इन्वीटेशन, खोलते ही गायब हो गए अकाउंट से पैसे

उत्तर प्रदेश के अमेठी में सूबे की हाइटेक पुलिस ही साइबर हैकरों के निशाने पर आ गई है. अमेठी में तैनात एक दरोगा और दो सिपाही को हैकरों ने निशाना बनाते हुए उनके फोन को हैक कर खाते से पैसे उड़ा दिए. ठगों ने उनके वॉट्सएप पर शादी का डिजिटल कार्ड भेजा जिसको ओपेन करते ही उनका फोन हैक हो गया. दरोगा के अकाउंट से पैसे गायब हुए हैं. पुलिस इस मामले में फजीती से बचना चाह रही है और इसलिए इस पर कुछ भी बयान देने से बच रही है. फिरहाल शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने जांच शुरू की है.

पूरा मामला अमेठी पुलिस से जुड़ा है. जहां तैनात दरोगा के पास आज सुबह मोबाइल पर एक शादी का डिजिटल कार्ड आया था. निमंत्रण भेजा गया जिसके बाद जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र यादव और जामो थाना के दो सिपाही संजय और जसपाल ने वाट्सअप पर कार्ड को ओपन किया. जिसके बाद उनका फोन हैक हो गया. मोबाइल हैक होने के बाद हैकर्स के पास उनके मोबाइल का एक्सेस पहुंच गया. देखते ही देखते उनके अकाउंट से पैसे गायब हो गए.

Amethi Police Cyber Attack

खाते से उड़ाए पैसे, नहीं बोल रही पुलिस

विभागीय सूत्रों की माने तो सभी के खाते से पैसे निकाले गए हैं. लेकिन पुलिस अपनी फजीहत बचाने में जुटी है और कुछ बोल नहीं रही है. सभी के द्वारा साइबर सेल थाने में लिखित शिकायत की गई है. फिलहाल साइबर सेल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक जांच के बारे में कुछ नहीं बोला गया है.

जांच में जुटी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. मामले की साइबर सेल थाने की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. साथ लोगों से अपील की जा रही है कि इस तरह के साइबर अपराधियों से सचेत रहने की अपील भी की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |