रात में विपिन जाता था डिस्को, दिन में घर में करता था बवाल…निक्की मर्डर केस में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कासना की निक्की की निर्ममता से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप पति सहित ससुरालवालों पर लगा है. इस घटना ने हिलाकर रख दिया है. निक्की के परिजन उसके पति विपिन और ससुराल वालों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं. इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. अब इस हत्याकांड में एक मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हुई है. मामले की जांच में सामने आया है कि विपिन रातभर घर से बाहर रहकर डिस्को जाता था और दिन में निक्की के साथ घर पर झगड़ा करता था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक विपिन का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. विपिन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कार में एक लड़की बैठी हुई दिख रही है. इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले साल का है. जब निक्की ने विपिन को एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा था.

माफी मांगकर मामले को किया था शांत

इसको लेकर निक्की के चाचा राजकुमार ने बताया कि पिछले साल विपिन को निक्की ने एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद खूब विवाद हुआ था. इस बात लेकर निक्की और विपिन के बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन फिर विपिन ने समाज में बदनामी के डर से निक्की से माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था. ये विवाद पिछले साल ही हुआ था और तभी का ये वीडियो भी है.

रात-रातभर घर से बाहर रहता था विपिन

निक्की की बहन कंचन ने बताया था कि विपिन का कई लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा है. वह रात-रातभर घर से बाहर रहता था. जब बहन उससे पूछती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था. रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों ने भी बताया कि विपिन रात को डिस्को जाता था और कुछ काम भी नहीं करता था. यहां तक की उसने निक्की को घर खर्च के लिए पैसे देने भी बंद कर दिए थे.

निक्की के परिजन ने बताया था कि उन्होंने डेढ़ साल पहले निक्की और कंचन के पार्लर में 8 लाख रुपये लगाए थे. विपिन और उसका भाई कोई काम नहीं करते थे. दोनों बहनें पार्लर चलाकर अपना और अपने बच्चों का खर्चा खुद उठा रही थीं. निक्की के पिता ने बताया था कि अब विपिन ने निक्की के पार्लर से भी पैसे चुराने शुरू कर दिए थे और अब विपिन ने निक्की को जिंदा जलाकर मार दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |