उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 68 नामांकन, फर्जी साइन का भी आया मामला, कई सांसदों के मिले हस्ताक्षर

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस पद को लेकर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपना-अपना उम्मीदवार उतारा है. इसके अलावा कुल मिलाकर 68 अन्य नामांकन दाखिल हुए थे. हालांकि इनमें से केवल दो ही नामांकन सही पाए गए हैं. इन्हीं नामांकन की छानबीन के दौरान फर्जी दस्तखत का मामला सामने आया है.

केरल के Joemon जोसेफ के नामांकन को लेकर फर्जी साइन का मामला सामने आया है. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि थी. इस दिन तक 46 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए थे. 19 उम्मीदवारों के 28 नामांकन तो शुरू में खारिज कर दिए गए थे. बाकी 27 उम्मीदवारों के 40 नामांकन की 22 अगस्त को छानबीन हुई.

नामांकन में कर लिए सांसदों के फर्जी साइन

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दाखिल किए नामांकन पत्रों में से केवल दो नामांकन ही वैध पाए गए. इनमें सी पी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी थे. दोनों के लिए चार-चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. लेकिन इनमें से जैकब जोसेफ के नामांकन को लेकर विवाद हो रहा है. जैकब जोसेफ के नामांकन में 22 प्रस्तावक और 22 ही समर्थक हैं. इनमें लोक सभा और राज्य सभा के सांसदों के नाम और हस्ताक्षर दिए गए हैं.

हालांकि इस नामांकन को खारिज कर दिया गया. पता चला है कि इन सांसदों को जानकारी दिए बिना उनका नाम लिख कर दस्तखत कर दिए गए थे. कई सांसदों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने Joemon जोसेफ के नामांकन पर हस्ताक्षर नहीं किए थे. दिलचस्प बात है कि इनमें वाईएसआरसीपी के मिधुन रेड्डी एक ऐसे सांसद के दस्तखत भी दिखाए गए जो अभी जेल में बंद है.

कब होना है चुनाव?

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव कराने का ऐलान किया था. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा और उसी दिन देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी, जबकि 25 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |