यूपी-बिहार की तीन लड़कियों को बनाया बंधक, 30 दिन तक करते रहे रेप, रेड लाइट एरिया में बेचने ही वाले थे कि तभी…

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग सहित तीन युवतियों को बंधक बनाकर उनके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया. फिर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने की साजिश रची गई. इस मामले में मझोला पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.

मुरादाबाद की जीआरपी पुलिस ने तीनों युवतियों को बरामद कर बाल कल्याण समिति को सौंपा दिया. इन युवतियों ने समिति के सामने अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि उनके साथ एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़ित लड़कियों में एक बिहार की और दो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. लड़कियों ने बताया- हमें रेड लाइट एरिया में बेचने वाले थे वो लोग.

मेडिकल जांच में क्या आया सामने?

बाल कल्याण समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मझोला थाने में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया. पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. पीड़िताओं के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मझोला पुलिस ने देर रात नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका. इसको लेकर एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास करने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाशों, अविनाश और विजय, के पैरों में गोली मारी.

घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी ने बताया कि ये वही आरोपी हैं, जिनके खिलाफ युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज था. जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में कुछ महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं, जिनके खिलाफ जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |