शाजापुर
—–
आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल म.प्र के निर्देशानुसार जिला कोषालय द्वारा म.प्र. कोषालय संहिता 2020 के नियमानुसार समस्त आहरण एवं सवितंरण अधिकारियों को कोषालय में देयकों के प्रस्तुतिकरण एवं पेंशन प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती रीना शर्मा ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आईएफएमआईएस साफट्वेयर में कोषालय संहिता 2020 के नियमानुसार बिल प्रस्तुत करते समय आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने के बारे में बताया गया। साथ ही आईएफएमआईएस साफट्वेयर में उपलब्ध कराई गई नवीन सुविधाओं के संबंध में भी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली अतंर्गत नवीन सुविधाओं के उपयोग एवं किस तरह आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का नवीन लाग-इन तैयार करना हैं, उसकी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला कोषालय के सिस्टम मैनेजर श्री मुकाम सिंह टैगोर, श्री बब्लू वर्मा एवं श्री ऋषभ चौहन भी उपस्थित रहे।