जेठ की मौत से घर में था शोक का माहौल, पति ने कहा- मेरे साथ सोने चलो, पत्नी ने मना किया तो…

मध्य प्रदेश के खंडवा से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने रात के समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे पत्नी की मौत हो गई. जब पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया, तब वो गहरी नींद में सो रही थी. दरअसल, घर में जेठ की मौत होने से शोक का माहौल था. ऐसे में महिला दूसरे कमरे में सोने जा रही थी. पति ने कहा- मेरे साथ सोने चलो. तब पत्नी ने उसे यह कहकर मना कर दिया कि घर पर लोगों की भीड़ है. ऐसे में आपके साथ अलग से सोना अच्छा नहीं लगेगा.

बस इसी बात पर पति नाराज हो गया. उसने पत्नी को जान से ही मार डाला. बाद में वो वहां से भागा नहीं. बल्कि लाश के पास ही बैठा रहा. लाश देख परिवार के होश उड़ गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जब पुलिस को उसने हत्या का कारण बताया तो वो भी चौंक गए.

पति के साथ सोने से किया था मना

घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना इलाके के कुदाल्दा गांव की है. यहां रहने वाली मालती नाम की महिला की उसके ही पति धर्मेन्द्र ने बेरहमी हत्या कर डाली. दरअसल, मालती रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए मायके गई थी. उसके जेठ ताराचंद की दो दिन पहले मौत हो गई थी, जिसके कारण वो वापस ससुराल लौट आई थी. घर में शोक का माहौल था और मेहमानों की भीड़ भी थी. इसी बीच रात को पति धर्मेन्द्र ने पत्नी मालती से साथ सोने के लिए कहा. लेकिन लोगों की भीड़ होने के कारण उसने पति के साथ सोने से मना कर दिया था. फिर घर में ही दूसरी जगह सो रही थी.

लाश के पास बैठा रहा आरोपी पति

साथ सोने से इंकार करने पर आरोपी पति धर्मेन्द्र को गुस्सा आ गया. उसने गहरी नींद में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ दो वार कर उसकी हत्या कर दी. चीख पुकार सुन घर में मौजूद लोगों की नींद खुली तो देखा कि मालती खून से लथपथ हालत में पड़ी थी और पास ही धर्मेन्द्र बैठा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी जेल में है. उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |