बिहार: छत से धक्का दिया, बरसाए ईंट-पत्थर… पड़ोसी का चादर कैसे बन गया एक युवक की हत्या की वजह?

बिहार के भभुआ जिले में सोमवार रात मामूली विवाद में युवक को छत से नीचे फेंक दिया गया. इसके बाद उसे ईंट पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है. इस मामले के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया.

मामला जिले के भगवानपुर थना क्षेत्र के जैतपुरकला गांव का है. यहां मामूली विवाद में युवक की हत्या के बाद उसके पिता ददन बिंद ने मामले में तहरीर दी है, उन्होंने 8 लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले में लोरिक बिंद और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है.

क्या था मामला?

मृतक के पिता ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि 15 अगस्त को उसके पड़ोसी लोरिक बिंद के छत से एक चादर गली में गिर गई थी. इस चादर पर उसके बेटे मिथिलेश कुमार ने साइकिल चढ़ा दी. इसको लेकर मिथिलेश और लोरिक बिंद के बेटे पप्पू बिंद के बीच गाली-गलौच और विवाद हो गया. हालांकि दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. इस झड़प के बाद लोरिक के परिवार थाने में शिकायत की. इस पर जांच करने के लिए सोमवार की शाम में पुलिस गांव में गई और दोनों पक्षों को समझा बूझाकर शांत कराया और वापस लौट गई.

छत से फेंका, फिर बरसाए पत्थर

शाम में दोनों पक्षों में फिर जमीन को लेकर विवाद हो गया. उसने बताया कि लोरिक बिंद और इसके परिवार के लोग फिर से गाली गलौज करने लगे. उन्हें माना किया गया तो लोरिक का बेटा पप्पू बिंद आवेदक की छत पर चढ़ गया और नीतीश को छत से नीचे फेंक दिया. मृतक के पिता ने बताया कि छत से फेकने के बाद लोरिक बिंद, इसकी पत्नी कुंती देवी, पुत्र पंकज, प्रदीप, अखिलेश, पंकज की पत्नी महिमा देवी, पप्पू की पत्नी रीती देवी उसके बेटे पर ईंट पत्थर से मारने लगे. इस हमले उसके बेटे को गंभीर चोट आई. उसके नाक, कान और मुंह से खून आने लगा और वो बेहोश हो गया.

जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद घायल को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की तलाश की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |