महाराष्ट्र में 5 दिन नहीं मिलेगी बारिश से राहत… UP-बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों पर कैसा है हाल?

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सड़कें जलमग्न हो गई हैं और नदी नाले उफान पर हैं. महाराष्ट्र में हो रही बारिश के चलते लोगों को परेशानियां झेलने पड़ रही हैं. मौसम विभाग की ओर से महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिन बारिश से महाराष्ट्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

वहीं हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर तक पहाड़ों पर भी कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश से तीनों राज्यों में तबाही देखने को मिली. अब मौसम विभाग की ओर से यहां भी 22 अगस्त तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में दो दिन से धूप खिल रही है. हालांकि, मंगलवार को दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, लेकिन फिर तेज धूप खिल गई, जिस वजह से लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ा. अब दिल्ली में 22 और 23 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

20 और 21 अगस्त को उत्तरी कोंकण, मुंबई, दक्षिण गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 21 से 22 अगस्त के दौरान गुजरात में बारिश हो सकती है. 22 अगस्त तक इस क्षेत्र में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तरी तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

21 और 22 अगस्त को तटीय कर्नाटक, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त तक दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.

UP से बिहार तक 10 राज्यों का मौसम

अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 25 अगस्त के बीच ओडिशा पश्चिम बंगाल और झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

22 से 24 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |