औयैरा में SDM ने जेब में रखा घूस वाला ‘लिफाफा’! CCTV में कैद हुए साहब, DM ने छीन लिया चार्ज

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की सदर तहसील से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एसडीएम सदर, तहसील में ही कथित तौर पर रिश्वत का लिफाफा जेब में रखते हुए नजर आए हैं. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं, वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने एसडीएम को पद से हटा दिया है. साथ ही मामले की जांच एडीएम को सौंपी हैं. यह पूरी घटना कमरे में लगे सरकारी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसे आफिस स्टाफ ने वायरल कर दिया.

औरैया जिले की सदर तहसील में तैनात एसडीएम राकेश कुमार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में मंडी सचिव एक लिफाफे को एसडीएम की टेबल में मौजूद रैक में रखते हैं, जिसे कुछ देर बाद रैक से निकाल कर एसडीएम अपनी जेब में रखकर चले जाते हैं. वीडियो में मंडी सचिव लिफाफा रखने के बाद साहब के आगे हाथ जोड़कर बाहर निकलता हुआ नजर आ रहा है. यह पूरी घटना एसडीएम के सरकारी दफ्तर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

वायरल हुआ SDM का वीडियो

इस वीडियो को उन्हीं के किसी स्टाफ ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वायरल वीडियो पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में एडीएम औरैया को उपरोक्त मामले की जांच सौंपी है. इसी के साथ राकेश कुमार को औरैया एसडीएम को पद से हटाते हुए जिला मुख्यालय ककोर भेजा गया हैं. इस वीडियो को लेकर पूरे जिले में चर्चा तेज हो गई है. साथ ही सरकारी अधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

ADM सौंपी गई जांच

जानकारी देते हुए एडीएम औरैया अविनाश मौर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने मुझे मामले की जांच सौंपी हैं. मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |