पहाड़ों पर कुदरत का कहर… जम्मू में तबाही के बाद येलो अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश, जानें दिल्ली समेत 10 राज्यों का मौसम

जम्मू कश्मीर में बादल फटने से आई तबाही के बाद आज भी जम्मू में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां अगले 5 दिन और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 22 और 23 अगस्त को जम्मू में झमाझम बारिश का अलर्ट है. वहीं 19 और 20 अगस्त को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली में सोमवार को बारिश का दौर थम गया और दिन भर तेज धूप खिली रही. इससे दिल्ली वालों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 24 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आगे तापमान में गिरावट आने की आशंका है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के कई जिले भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. 20-21 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण (मुंबई समेत) और गोवा, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 22 अगस्त तक इ क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है.

19 और 2अगस्त को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?

19 से 24 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 20 से 24 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

20 अगस्त तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |