भोपाल। इंदौर से कटनी जा रही 29 वर्षीय अर्चना तिवारी के ट्रेन से रहस्यमय ढंग से लापता होने के नौ दिन बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भोपाल के रानीकमलापति रेलवे स्टेशन से लेकर इटारसी और उसके आगे के क्षेत्रों में भी गहनता से जांच कर चुकी है। स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं।
अर्चना के मोबाइल काल डिटेल और सोशल मीडिया आदि की जांच भी पुलिस ने कर ली है। इतना ही नहीं पुलिस ने अनहोनी की शंका में नर्मदा नदी में भी गोताखोरों से तलाश करवाई, लेकिन अब तक कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा है। बता दें बीते मूलत: कटनी निवासी अर्चना तिवारी इंदौर में हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। साथ ही वह सिविल जज की तैयारी कर रही थी।