डिंडौरी जिले के जलेगांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या, घटना के वक्त घर में अकेली थी

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलेगांव निवासी 55 वर्षीय एक अधेड़ महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि महिला सावित्री परस्ते पति स्वर्गीय मोहन परस्ते का घर बाजार के पास ही है।

शनिवार को साप्ताहिक बाजार भी यहां लगता है। रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी है। महिला के पेट और पीठ में वार कर हत्या की गई है। महिला घर में अकेली थी। महिला की दो बेटियां हैं और दोनों बाहर रह रही हैं। घर से कुछ भी सामन की चोरी नहीं हुई है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि रंजिशन किसी व्यक्ति ने महिला की हत्या की होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |