भोपाल में पेट्रोल पंप पर BA.LLB छात्र की हत्या का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के अयोध्यानगर इलाके में पेट्रोल पंप पर हुई BA.LLB के छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और एक्टिवा जब्त की गई है।

क्या है मामला

6 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे संस्कार बबेले (22), निवासी बीना, जो इंदौर में BA.LLB की पढ़ाई कर रहा था, अपने दोस्त अनमोल दुबे के साथ मिनाल गेट-3 स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। पेट्रोल भरवाने के विवाद में एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने संस्कार और अनमोल को गालियां देते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपी संजय (परिवर्तित नाम) ने छुरी से ताबड़तोड़ वार कर संस्कार की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए अनमोल दुबे को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या, लूट, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी रंगदारी और रौबदारी के लिए हथियार लेकर चलते थे।

पुलिस ने ऐसे दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से अहम सुराग मिले। आरोपी वारदात के बाद बैरसिया से गंजबासोदा, ग्वालियर, भिंड और आगरा होते हुए लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंततः पुलिस ने भोपाल लौटे तीनों आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

जब्त सामग्री

•    एक लोहे की बड़ी छुरी
•    घटना में प्रयुक्त एक्टिवा
•    अन्य सामान

पुलिस टीम की सराहना

गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे और उनकी टीम के साथ तकनीकी सेल की भूमिका अहम रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |