ग्वालियर में एयर इंडिया के विमान की पहली कोशिश में लैंडिंग फेल, बाद में सुरक्षित उतरा

बेंगलुरु से 160 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शनिवार दोपहर पहले प्रयास में ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने में विफल रहा, लेकिन दूसरे प्रयास में सुरक्षित रूप से उतर गया. एयरलाइन ने कहा कि विमान ने एक चक्कर लगाया और फिर सुरक्षित और बिना किसी घटना के लैंडिंग की. ग्वालियर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके गोस्वामी ने बताया कि विमान ने बाद में बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी और सुरक्षित रूप से वहां पहुंच गया. उन्होंने कहा कि पहले प्रयास में लैंडिंग न होने से यात्रियों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों ने लैंडिंग के बाद विमान की जांच की और कोई खराबी नहीं पाई. गोस्वामी ने यह भी कहा कि पहले प्रयास में लैंडिंग न होना एक सामान्य घटना है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों ने विमान से उतरने के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई.

ग्वालियर में सुरक्षित लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमारे एक विमान ने एक चक्कर लगाया और फिर ग्वालियर में सुरक्षित और बिना किसी घटना के लैंडिंग की. बयान में कहा गया है, चालक दल को आवश्यकता पड़ने पर एहतियाती उपाय के तौर पर गो-अराउंड करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.

विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया

एयरपोर्ट पर शनिवार को उतरते समय बैंकॉक से मुंबई आए इंडिगो के यात्री विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया जिसके चलते विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि एयरबस ए 321 नियो के दोनों पायलट को जांच पूरी होने तक विमान से हटा दिया गया है. इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मुंबई में 16 अगस्त को प्रतिकूल मौसम के कारण कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय इंडिगो के एयरबस ए 321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया.

उड़ान की स्थिति की जानकारी देने वाली एक वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉट कॉम के अनुसार, एयरलाइन की उड़ान 6ई 1060 अपने निर्धारित प्रस्थान समय रात 11.40 बजे (स्थानीय समय) के बजाय रात 12.12 बजे (स्थानीय समय) बैंकॉक से रवाना हुई और अपने निर्धारित आगमन समय सुबह 2.50 बजे के बजाय सुबह 3.04 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी.

विमान ने दो बार की उतरने की कोशिश

एयरलाइन ने कहा कि विमान ने दो बार उतरने की कोशिश की और सुरक्षित रूप से उतर गया. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम इस घटना की जांच करेंगे. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शनिवार सुबह 5.30 बजे के बीच मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |