पत्नी ने दिया मृत बच्ची को जन्म, पति बोला- ‘ये मेरी औलाद नहीं, इसका DNA टेस्ट हो’ , अस्पताल में जमकर काटा बवाल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एक अस्पताल में ऐसा वाकया हुआ, जिसे देख-सुनकर हर कोई हैरान हो उठा और कलयुग के संबंधों को कोसने लगा. यहां अस्पताल में भर्ती होने आई प्रसूता ने जब मृत कन्या को जन्म दिया तो उसके पति ने न सिर्फ बच्ची को अपना मानने से ही इनकार कर दिया, बल्कि उसका डीएनए टेस्ट तक कराने की जिद पर अड़कर वहां बवाल काटने लगा.

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आखिरकार थक हारकर पोस्टमार्टम के लिए नवजात के शव को आधी रात में मर्चरी भिजवाया. ये पूरा मामला सैदपुर महिला अस्पताल का है. मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है. सैदपुर तहसील के बड़िहारी गांव की रहने वाली आरती देवी की शादी 2 साल पहले वाराणसी के धौरहरा निवासी धनंजय पुत्र राधेश्याम से हुई थी.

शादी के बाद दंपति के बीच संबंध हुए खराब

शादी के कुछ ही महीने बाद ही दंपति के बीच तकरार होने लगी और उनके संबंध खराब हो गए. इस बीच आरती गर्भवती हो गई तो उसके ससुराल वालों ने उसे मायके भेज दिया. वहीं पति ने तलाक के लिए कोर्ट में मुकदमा कर दिया. इस बीच गुरुवार को आरती को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसके लेकर सैदपुर के महिला अस्पताल में आए. यहां दोपहर में आरती ने एक मृत कन्या को जन्म दिया.

नवजात के शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

इसकी सूचना पाकर पति धनंजय भी रात में अस्पताल पहुंचा और मायके पक्ष को नवजात के शव का अंतिम संस्कार करने से ये कहकर रोक दिया कि ये उसकी संतान नहीं है. फिर वो कोतवाली पहुंचा और शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ डीएनए टेस्ट की मांग करते हुए हंगामा करने लगा. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसको समझाया कि वो ऐसे हालात में हंगामा न करे, लेकिन वो समझने के लिए तैयार नहीं था.

उसका कहना था कि शादी के बाद उसके उसकी पत्नी से कभी भी संबंध अच्छे नहीं थे. इतना ही नहीं वो कभी भी पत्नी के संपर्क में नहीं रहा, इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और थकहार कर आधी रात में शव को मर्चरी भिजवा दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |