गुरुग्राम में गैंगस्टर्स एक्टिव… राहुल फाजलपुरिया के बाद एल्विश यादव निशाने पर, घर पर हुई फायरिंग

हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से गैंगस्टर्स ऐक्टिव बने हुए हैं. गैंगस्टर्स के टारगेट पर कई नामी लोग इनके निशाने पर बने हुए हैं. गैंगस्टर्स ने अपना नया टारगेट यूट्यूबर एल्विश यादव को बनाया है. रविवार सुबह एल्विश के घर पर 10-12 राउंड फायरिंग की गई है. इस घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में डर का माहौल है. इससे कुछ दिन पहले सिंगर राहुल फाज़लपुरिया की कार पर फायरिंग की गई थी.

एल्विश यादव के घर पर हुए हमले से करीब एक महीने पहले 14 जुलाई को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाज़लपुरिया की कार पर फायरिंग की गई थी. गैंगस्टर्स ने फ़ाज़लपुरिया के फ़ायनेंसर को मौत के घाट उतारा था. इस हत्या की ज़िम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग के गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने ली थी.

गुरुग्राम पुलिस एल्विश को टारगेट करने वाले गैंग और उसके पीछे मकसद क्या है इसकी तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आसपास के इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है. इसके साथ ही क्राइम सीन से सबूत इकठ्ठा कर रही है.

फाजिलपुरिया और एल्विश अच्छे दोस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाजिलपुरिया को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली थी. इसके बाद उनकी सुरक्षा में 2 पुलिसकर्मी लगाए गए थे. फाजिलपुरिया बॉलीवुड मूवी कपूर एंड संस में ‘लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल’ से सुर्खियों में आए थे. वह मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त भी हैं. एल्विश यादव के सांपों के जहर के अवैध व्यापार के मामले में भी फाजिलपुरिया का नाम आया था. तब केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने उनसे पूछताछ भी की थी.

फाजिलपुरिया के बाद अब एल्विश के घर पर हुई इस फायरिंग को पुलिस हर एंगल से जोड़ने की कोशिश कर रही है. हालांकि एल्विश को फायरिंग की इस घटना से पहले किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली थी.

एल्विश के घर पर कई राउंड फायरिंग

यूट्यूबर एल्विश यादव गुरुग्राम के सेक्टर 56 में अपने परिवार के साथ रहते हैं. यही पर आज सुबह करीब 5:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग के समय घर पर एल्विश के माता पिता और केयर टेकर मौजूद था. एल्विश इस समय विदेश में हैं. पूरी घटना में किसी को भी गोली नहीं लगी है.

फायरिंग करने की यह वारदात एल्विश यादव के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर की गई है. गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं, अभी तक किं जांच के अनुसार यह घटना एक मोटर साइकिल पर सवार 3 व्यक्तियों द्वारा अंजाम दी गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |