विधानसभा में झूठी रिपोर्ट का पर्दाफाश करने पहुंची विधायक, मंडी की बदहाली देख कहा- अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा की पंधाना विधानसभा क्षेत्र की विधायक छाया गोविंद मोरे ने गुड़ी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान देखा कि मंडी में न तो शासकीय तौल कांटा है, न पक्का शेड, न पेयजल और न शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं।

विधानसभा में गूंजा मुद्दा- भ्रामक रिपोर्ट पर सवाल

28 जुलाई 2025 को विधानसभा में प्रश्न क्रमांक 627 के तहत विधायक मोरे ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग से गुड़ी खेड़ा उपमंडी की सुविधाओं पर जानकारी मांगी थी। जवाब में विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि मंडी में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विधायक मोरे ने इसे झूठा और भ्रामक बताते हुए कहा कि असलियत में यहां किसानों को अपनी उपज का वजन कराने के लिए निजी तौल कांटों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। “मंडी समिति ने विधानसभा को गुमराह किया है। यहां की हकीकत किसी से छिपी नहीं है, यह किसानों के हक पर सीधी चोट है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत – कार्रवाई का आश्वासन

निरीक्षण से पहले ही विधायक मोरे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर उच्चस्तरीय जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |