ई-रिक्शा में बैठकर दबातीं महिला यात्रियों के पैर, फिर पलक झपकते कर लूट लेतीं गहने… बांदा में पकड़ी गईं महाराष्ट्र की 4 शातिर चोरनियां

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला गैंग फिल्मी अंदाज में यात्रियों को ध्यान डाइवर्ट करके उन्हें लूट रहा था. पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. उनसे 48 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं. ये गैंग महाराष्ट्र के नागपुर का है, जो कि बांदा में आकर लोगों को निशाना बना रहा था. चारों आरोपी महिलाएं सत्रापुर थानाक्षेत्र के कान्हा इलाके की रहने वाली हैं.

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा/ऑटो आदि में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली 4 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. 11 अगस्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अतर्रा चुंगी की रहने वाली अनुसइया देवी ने कोतवाली नगर पर सूचना दी कि वो ई-रिक्शा से बिजली का बिल जमा करने पीलीकोठी पावर हाउस जा रही थी.

उसी दौरान कुछ अज्ञात महिलाएं भी ई-रिक्शा पर सवार हुईं. उनका पैर कुचलते हुए ध्यान भटकाकर गले में पड़े चैन निकाल ली गईं. जिसके सम्बन्ध में तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए सीसीटीवी कैमरो आदि की मदद से महिलाओं की पहचान करते हुए 11 अगस्त को नवाब टैंक तिराहे के पास से गिरफ्तार कर किया गया. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 48520 रुपए नकद बरामद हुए हैं.

कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्ताओं ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे सभी नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है तथा बांदा व आसपास के जनपदों में घूम-घूमकर ऑटो व ई-रिक्शा आदि में बैठती हैं. फिर उसमें सवार महिलाओं के पैर कुचलकर/दबाकर तथा बातचीत में उलझाकर गले आदि में पहने उनके आभूषणों आदि की चोरी कर लेती हैं. बाद में चोरी के सामान को आधे-पौने दामों में बेच देती हैं. पुलिस द्वारा चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया- नागपुर जनपद की चार अंतर राज्य 4 टप्पेबाज शातिर महिला चोर पकड़ी हैं. ये महिलाएं दिनदहाड़े राह चालते ई-रिक्शा में सवारियों के साथ बैठ कर लूट करती थी. इस सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कहां-कहां और किन-किन जनपदों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |