3 महीने में 200 मर्दों ने किया 12 साल की लड़की से रेप… एक सब्जेक्ट में फेल होने पर घर से भागी थी, बांग्लादेश से भारत आई तो गंदे खेल में फंसी

महाराष्ट्र के पालघर में वेश्यावृत्ति रैकेट से एक 12 साल की बांग्लादेशी लड़की को बचाया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके साथ 3 महीने में एक फ्लैट पर 200 से ज्यादा मर्दों ने दुष्कर्म किया. लड़की बांग्लादेश की रहने वाली है. वह एक सब्जेक्ट में फेल हो गई थी. माता-पिता से डांट न पड़े. इसलिए वह घर से भाग गई. तभी उसकी जानने वाली एक महिला उसे अपने साथ भारत ले आई और देह व्यापार में धकेल दिया और यहीं से उसके साथ हैवानियत का गंदा खेल शुरू हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई को पालघर के नायगांव के वसई विरार में एक फ्लैट पर छापेमारी की गई. मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एनजीओ एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन और हार्मनी फाउंडेशन की मदद से ये अभियान चलाया गया और लड़की को वेश्यावृत्ति रैकेट से बचा लिया गया. इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे पहले गुजरात के नाडियाड ले जाया गया और वहां तीन महीने तक 200 से ज़्यादा मर्दों ने उसका रेप किया.

फेल होने पर घर से भाग गई थी लड़की

हार्मनी फाउंडेशन के फाउंडर और चेयरमैन अब्राहम मथाई ने कहा कि दरिंदों ने मासूम बच्ची का बचपन छीन लिया. लड़की स्कूल में एक सब्जेक्ट में फेल होने और अपने माता-पिता के रिएक्शन के डर से अपनी एक जानने वाली महिला के साथ भाग गई थी. उन्होंने बताया कि वह महिला उसे चुपके से भारत ले आई और वेश्यावृत्ति में धकेल दिया. उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले सभी 200 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

चार और पीड़ित लड़कियों को बचाया गया

बांग्लादेशी लड़की के साथ-साथ इस दौरान 4 और लड़कियों को भी बचाया गया, जिन्हें महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और गुजरात, कर्नाटक अलग-अलग जगहों से देह व्यापार के धंधे के लिए लाया गया था. अब इन पीड़ित लड़कियों को बाल सुधार गृह में रखा गया है. वहीं पर 12 साल की बांग्लादेशी लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को आरोपियों ने मजबूर करने के लिए गर्म चम्मच से दागा भी था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |