महेश्वर सहस्त्रधारा जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: इंदौर के 2 छात्र डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता

खरगोन। महेश्वर नगर से दूर ग्राम जलकोटी के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा जलप्रपात में कुणाल पिता विनोद केतवास उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी एमआर 10 जनकपुरी इंदौर,साहिल खान पिता हैदर खान निवासी हीरा नगर इंदौर की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इन्दौर से दोपहर को 11 मित्र जो की पूर्व में एक साथ पढ़ते थे।

महेश्वर घूमने के लिए आए थे कुछ लड़के खाना बना रहे थे, वहीं यह दो लड़के नहाने के लिए पानी में उतर गए। जिनको तैरना नहीं आता था जो गहरे पानी में जाकर डूबने लगे जिसे एक मित्र सत्यम ने देखा और बचाने लिए आवाज लगाई सभी स्टूडेंट थे।

स्थानीय लोगों ने पानी में जाकर ढूंढने की कोशिश की जिसमें एक कुणाल कैथवास को पानी से निकाल लिया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका वहीं दूसरा साथी साहिल खान का शाम होने तक कुछ पता नहीं चला है पुलिस छात्र की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |