पहाड़ों पर आफत बनी बारिश… दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बरसेंगे बादल

देश भर में इन दिनों मैदानी इालकों से लेकर पहाड़ों तक मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. भारी बरसात होने के कारण कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति भी बन गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले सात दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश में भी भारी बरसात हो सकती है. वहीं पूर्वी मध्य भारत से लगे उत्तरी इलाकों में 13-16 अगस्त तक भारी बरसात हो सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज धूप निकली. रविवार से पहले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश देखने को मिली थी. वहीं दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. कुछ ऐसा ही मौसम प्रदेश में कल यानी 12 अगस्त को भी रहने वाला है. 13 अगस्त को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली में बारिश का दौर 16 अगस्त तक जारी रह सकता है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जबरदस्त बारिश हो सकती है. कल यानी 12 अगस्त से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है. कल से बारिश की तीव्रता और इसका दायरा यूपी में बढ़ सकता है. आने वाले दिनों में प्रदेश में मानसून की मूसलाधार बारिश हो सकती है.

बिहार-झारखंड में मौसम का क्या है हाल?

बिहार के 14 जिलों में आज अधिक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बाकी जिलों में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन 12 और 13 अगस्त को पूरे बिहार में बहुत भारी बरसात के हालात बन रहे हैं. बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है. इसकी संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पहाड़ों पर कहर बरपा रही बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में इन दिनों बारिश कहर बरपा रही है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक भारी बारिश के होने की संंभावना जताई है. बरसात के मद्देनजर लोगों को सलाह दी गई है कि वो फिसलन भरे इलाकों में न जाएं. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिन भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर राज्यो में भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में आज से 13 अगस्त 2025 तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आज से 14 अगस्त के बीच मिजोरम, मणिपुर असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है. 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश तो 12 और 13 अगस्त को असम-मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?     |     बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम     |     Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती     |     Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां     |     नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?     |     बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार     |     Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश     |     Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह     |     Eid 2026 Fashion: सारा अर्जुन के ‘यलीना’ लुक से लें ईद के लिए इंस्पिरेशन, कजरारी आंखें और कश्मीरी झुमकों के साथ मचाएं धूम     |     बदरी-केदार में ‘विशेष पूजा’ अब महंगी! श्रीमद भागवत कथा के लिए देने होंगे 1 लाख, महाभोग का भी बढ़ा रेट; देखें 2026 की नई रेट लिस्ट     |