‘कांग्रेस और बसपा के पूर्व विधायकों ने पहले फोन पर दी गाली, फिर बुलाकर मेरे पिता को मार डाला…’ बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कोंच क्षेत्र में एक कर्मचारी की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है. पुलिस ने कांग्रेस और बसपा के दो पूर्व विधायकों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उनके पिता को बुलाकर उनकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

मामला कोंच तहसील के घमूरी गांव का है. यहां के निवासी जितेंद्र कुमार अहिरवार जिनकी उम्र 45 साल थी, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार कुछ लोग शव को अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में छोड़कर फरार हो गए. कुछ देर बाद मृतक के बेटे नितिन कुमार को उनके ही पिता के मोबाइल नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि तुम्हारे पिताजी अस्पताल में हैं, आकर देख लो. सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया.

फोन पर मृतक के साथ गाली-गलौज

घटना के बाद परिजनों ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल जांची. इसमें सामने आया कि 9 अगस्त की शाम 4:52 बजे कांग्रेस के पूर्व विधायक राम प्रसाद अहिरवार ने फोन कर गाली-गलौज की और उन्हें जालौन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बुलाया. इसके कुछ ही मिनट बाद 4:55 बजे पूर्व बसपा विधायक अजय कुमार अहिरवार के पुत्र अमन सिंह उर्फ निक्की का कॉल आया, जिसमें भी गाली-गलौज और धमकी दी गई. इसके अलावा, अमित नामक व्यक्ति ने भी फोन पर अपशब्द कहे और पेट्रोल पंप पर आने को कहा.

मृतक के बेटे ने लगाए आरोप

मृतक के बेटे नितिन कुमार ने पुलिस में तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक राम प्रसाद अहिरवार, उनके बेटे, बसपा के पूर्व विधायक अजय कुमार अहिरवार के पुत्र अमन सिंह उर्फ निक्की, पंकज, राजा और अमित समेत अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर योजना के तहत उनके पिता को एकांत में बुलाकर हत्या कर दी.

आरोपियों से हो रही पूछतांछ

कोंच के क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दो पूर्व विधायक सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पांचों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है.

इलाके में गहमागहमीका माहौल

हत्या की इस वारदात के बाद कोंच कस्बे और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और गश्त तेज कर दी गई है. राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े आरोपियों के कारण यह मामला स्थानीय ही नहीं, बल्कि जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है. मृतक के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे. फिलहाल, पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |