कानपुर की VIP रोड पर कार ड्राइवर का तांडव… सड़क पर लोगों को कुचलने की कर रहा था कोशिश, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार रात वीआईपी रोड के पास तिलक नगर से एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार ड्राइवर गाड़ी को कुछ युवकों के ऊपर चढ़ाने की कोशिश कर रहा है. ड्राइवर युवकों को कुचलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वह कार से सड़क के किनारे बनी दुकानों में भी टक्कर मारता है. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच जाता है.

बताया जा रहा है कि कार चालक का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार चालक कुछ युवकों को कुचलने की कोशिश कर रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जांच कर रही है.

युवकों को कुचलने की कोशिश

वायरल वीडियो में कुछ युवक कार सवार को रोकने का कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चालक बार-बार गाड़ी को आगे-पीछे कर टक्कर मारता है. इस दौरान उसने युवकों को कुचलने की भी कोशिश की. खुद को बचाने और मौके से फरार होने के चक्कर में कार सवार ने लगातार कई वाहनों में भी टक्कर मारी. इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर बंद पड़ा राजीव पेट्रोल पंप है. इसके साथ ही आस पास खाने पीने की दुकानें भी हैं, जहां शाम के बाद लोगों का जमावड़ा भी लगा रहता है.

पुलिस के आने से पहले फरार हो गया

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि i10 कार सवार तेज रफ्तार में आ रहा था. किसी विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक आक्रोशित होकर गाड़ी को बार-बार झटका देता रहा. इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक कार लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अगर मामला सही पाया गया तो मामले में हत्या के प्रयास और लापरवाह ड्राइविंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. वहीं घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और वह आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस भी कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |