रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आने-जाने का टिकट एक साथ लेने पर मिलेगी 20 परसेंट की छूट

देशभर में जब-जब त्योहार आते हैं लगभग हर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिलती है. लोगों को हजारों किलोमीटर का सफर खड़े होकर करना पड़ता है. इस भीड़ और सुरक्षित यात्रा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी सौगात दी है. इसके मुताबिक अगर आप आने और जाने दोनों का एक साथ टिकट करते हैं तो आपको 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसको लेकर रेल मंंत्रालय ने “राउंड ट्रिप पैकेज” की शुरुआत की है.

त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की मारामारी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नई स्कीम शुरू की है. इसका नाम है राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश, इस स्कीम का मकसद है यात्रियों को सस्ती दर पर आने-जाने का टिकट देकर भीड़ को अलग-अलग दिनों में बांटना ताकि यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक हो सके.

किसे मिलेगी इस स्कीम की छूट?

रेलवे के मुताबिक, इस स्कीम के तहत अगर कोई यात्री आने और जाने दोनों तरफ का टिकट एक साथ बुक करता है तो वापसी के सफर के बेस किराए पर 20% की छूट दी जाएगी.

छूट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जो आने और जाने का टिकट एक ही नाम और डिटेल्स के साथ बुक करेंगे. दोनों टिकट एक ही क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) के होने चाहिए. आने का टिकट: 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए. जबकि वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए हो.

किन-किन बातों का रखना होगा ध्यान?

इस नई स्कीम के मुताबिक आने का टिकट पहले बुक करना होगा और उसके बाद कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट बुक होगा. वापसी का टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा. शर्त ये हैं कि दोनों तरफ के टिकट सिर्फ कन्फर्म होने चाहिए. टिकट में कोई बदलाव (Modification) नहीं किया जा सकेगा. रिफंड की कोई सुविधा नहीं होगी. रिटर्न टिकट बुक करते समय कोई और छूट, वाउचर, पास, PTO या रेल ट्रैवल कूपन लागू नहीं होगा.

ये स्कीम सभी क्लास और सभी ट्रेनों में लागू है, जिसमें स्पेशल ट्रेनें (Trains on Demand) भी शामिल हैं. Flexi Fare वाली ट्रेनों में यह सुविधा नहीं होगी. दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक करने होंगे-या तो ऑनलाइन (इंटरनेट) से या फिर रिजर्वेशन काउंटर से कराना होगा. चार्ट बनने के समय अगर किराए में कोई अंतर आता है तो यात्रियों से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा.

क्या है इस स्कीम के पीछे की वजह

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि इस ऑफर से त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंट जाएगी. खास ट्रेनों का दोनों तरफ से सही उपयोग होगा और यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेगा. रेलवे ने इसके लिए प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर घोषणाओं के जरिए विस्तृत प्रचार करने के निर्देश दिए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |