कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 9 दिन से जारी है एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 9वें दिन भी जारी है. एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रातभर आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो गए. उन्होंने कहा कि यह पिछले दस सालों में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक है.

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम में ‘अखल ऑपरेशन’ शुरू होने के बाद से अब तक 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है.

2 जवान शहीद, 11 घायल

भारतीय सेना के चिनार कोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुलगाम ऑपरेशन में शहीद हुए जवानों की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि चिनार कोर देश के लिए शहीद हुए वीर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता है. उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा. इसके आगे उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है.

यहां देखे पोस्ट:

1 अगस्त से शुरु हुआ था ‘ऑपरेशन अखल’

अधिकारियों ने बताया कि 1 अगस्त को शुरू हुई इस मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के अखल स्थित एक जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी के बाद, रात के लिए अभियान जवानों को रोक दिया गया था. बाद में घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया और अतिरिक्त जवानों को इलाके में भेजा गया.

अगले दिन जब गोलीबारी फिर से शुरू हुई, तो दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

आतंकवादियों का सफाया करना अभी भी जारी

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी कर रखी है और घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों से लगातार लड़ाई जारी है. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा समेत वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी चौबीसों घंटे अभियान पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

ड्रोन और हेलीकॉप्टर रख रहे हैं नजर

सुरक्षाबलों ने जंगल में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है. पैरा कमांडो भी छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों की मदद कर रहे हैं. आतंकी पहाड़ी के ऊंचाई वाले हिस्से में छिपे हैं और वहां से जवानों की हर एक गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. जिससे वह समय-समय पर अपनी जगह बदल लेते हैं और जवानों को उन तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |