सम्मान की मिसाल: सिंधिया ने थामा दिग्विजय सिंह का हाथ, मंच पर ले गए साथ, तालियों से गूंजा हॉल

भोपाल। राजनीति में वैचारिक मतभेद आम बात है, लेकिन जब मंच पर इंसानियत और सौहार्द की तस्वीर उभर कर सामने आए तो वह क्षण यादगार बन जाता है। ऐसा ही दृश्य भोपाल की एक निजी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे।

जैसे ही उनकी नजर सामने दर्शक दीर्घा में बैठें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर पड़ी, उन्होंने तुरंत मंच से नीचे उतरकर दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़ा और उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर ले जाकर पास में बैठाया।

इस दृश्य को देखकर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं के इस आपसी सम्मान और शालीनता की सराहना की। यह क्षण ना केवल राजनीति में एक सकारात्मक संदेश देने वाला था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि व्यक्तिगत संबंध और सार्वजनिक मर्यादा राजनीति से कहीं ऊपर होते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |