छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, ट्रैक्टर से टकराकर हुई मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार स्थित हटवारा मोहल्ले की है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संतुलन बिगड़ गया और पीड़ित बाइक सवार बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हादसे की वजह पीछे से टक्कर मारने वाले बाइक सवार की लापरवाही रही, जो अब इस मामले में दोषी माना जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |