कुबेरेश्वर धाम में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत, पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए थे सीहोर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में आए अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. गुरुवार को सुबह दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बुधवार को तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई इससे पहले मंगलवार को दो महिला श्रद्धालुओं की भी मौत हुई थी. इस घटना को लेकर लोगों में चिंता है.

जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में 6 अगस्त को कावड़ यात्रा आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे. कुबेरेश्वर धाम की कावड़ यात्रा में शामिल होने  के लिए आए श्रद्धालुओं में से अब 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. गुरुवार को सुबह दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बुधवार को तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई थी. इससे पहले मंगलवार को दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.

कैसे हुई श्रद्धालुओं मौत?

जिला प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार को कुबेरेश्वर धाम से एक 22 वर्षीय श्रद्धालु उपेंद्र गुप्ता पिता श्री प्रेमचंद गुप्ता का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया युवक की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई थी. मृतक ग्राम भोगलपुर, बड़ा टोला, तहसील पिपराइच, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

गुरुवार को ही कुबेरेश्वर धाम से एक 40 वर्षीय श्रद्धालु श्री अनिल, पिता श्री महावीर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया और मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया. साथ ही युवक अस्थमा का मरीज था. मृतक ग्राम खेड़ा कला दिल्ली का रहने वाला था.

अलग राज्यों से आए थे श्रद्धालु

वहीं बुधवार को सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए तीन श्रद्धालुओं का अलग-अलग समय में अलग-अलग स्थानों पर अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया था. जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में गुजरात के पंचावल निवासी 50 वर्षीय श्री चतुरभाई पिता भूराभाई, हरियाणा के रोहतक निवासी 65 वर्षीय श्री ईश्वर सिंह यादव पिता मवासीराम तथा छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी 57 वर्षीय श्री दिलीप सिहारी पिता शत्रुघ्न सिहारी का नाम शामिल था.

इससे पहले मंगलवार को दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. धाम में तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. श्रद्धालुओं की मौत के मामले में मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की मौत का कारण अलग अलग है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |