घरों में घुसा पानी, तिरपाल बना आशियाना, मदद का इंतजार… गोमती के कहर से कराह रहा जौनपुर

जौनपुर में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्थित कई गांव इसकी चपेट में आ गए हैं. चंदवक क्षेत्र के बलुआ गांव में बाढ़ का पानी घरों के अंदर तक घुस चुका है. लोग घर छोड़कर तिरपाल डालकर सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई रूप से रहने को मजबूर हैं. पिछले पांच दिनों से इस गांव के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन को इसकी ख`बर तक नहीं है. TV9 डिजिटल की प्रसानिक दावों की पोल खोलने वाली ये रिपोर्ट आपको हैरान कर देगी. गृहस्थी का सामान डूबने से खाने पीने की देखते बढ़ गई हैं. लोगों ने बताया कि नमक, प्याज और रोटी खाकर किसी तरह वह लोग जी रहे हैं. उन्हें अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं मिली.

बाढ़-बारिश से यूपी के कई जिले प्रभावित हैं. जौनपुर भी गोमती नदी के बढ़ते हुए जलस्तर की चपेट में है. केराकत और चंदवक क्षेत्र के कई गांव इसकी चपेट में हैं. इसमें बीरभंपुर, बरमलपुर, बलुआ, चंदवक, बरइच समेत कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं केराकत क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे जलस्तर बढ़ने से श्मशान घाट डूब गए हैं, जिससे अब श्मशान घाट पर शव दाह नहीं हो पा रहा है. बगल के सुरक्षित स्थानों पर दाह संस्कार हो रहे हैं.

डीएम के झूठे दावों की खुली पोल

जौनपुर के जिलाधिकारी का दावा है कि जिले में बाढ़ ही नहीं है. प्रशासन की तरफ से बाढ़ से राहत और बचाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. जब बाढ़ आएगी तो डीएम साहब का दावा है कि उससे निपट लिया जाएगा, लेकिन केराकत विधानसभा क्षेत्र के हालात डीएम साहब के हवा-हवाई दावों की पोल खोल रहे हैं.

परिवार में हुई मौत, संस्कार भी नहीं हुआ पूरा

बीरभानपुर गांव निवासी दयाराम गौड़ की मां की सड़क हादसे में सात दिनों पहले मौत हो गई थी. परिवार ठीक से तेरहवीं भी नहीं कर पाया. तब तक बाढ़ ने दोहरी मार दे दी. घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान डूब गया. परिवार समेत दयाराम अब तिरपाल और टीन शेड डालकर रहने को मजबूर हैं.

उनका आरोप है कि पांच दिन बीतने के बाद भी जिले का कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी हाल खबर लेने नहीं पहुंचा. करीब एक महीने पहले दयाराम की 8 वर्षीय बेटी की भी सर्पदंश से मौत हो चुकी है. घर में रखा आनाज, गृहस्थी का सामान अब डूब गया है. खाने-पीने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. नमक, प्याज और रोटी खाकर लोग खुद और बच्चों का पेट पाल रहे हैं.

सांप बिच्छू निकल रहे, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे

राजू प्रसाद की पत्नी आरती ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं. घर में बाढ़ का पानी का घुसने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जानवर निकल रहे हैं. परिवार के लोग काफी भयभीत हैं. बाढ़ की वजह से उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.

सैकड़ों एकड़ फसलें डूबीं

किसान नेता अजीत सिंह ने बताया कि गोमती नदी में जलवृद्धि होने से नदी के किनारे स्थित कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं. बाढ़ में करीब सैकड़ों एकड़ की फसल भी डूबकर बर्बाद हो गई है. जिले का कोई भी अधिकारी उनके क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति जानने के लिए नहीं पहुंचा है. अधिकारी जिले में ही बैठकर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |