किस मामले में हुई है मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की गिरफ्तारी, फरार मां अफशां अंसारी पर भी है आरोप

मुख्तार अंसारी के परिवार पर एक बार फिर पुलिस ने शिकंजा कसा है. मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास से रविवार देर रात को उमर को अरेस्ट किया गया है. दरअसल, पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उमर अंसारी पर एक्शन लिया है.

उमर अंसारी को अदालत में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला उनके पिता की जब्त की गई संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर एक याचिका से जुड़ा है.

किस मामले में लिया गया एक्शन?

उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है. उमर अंसारी को क्यों गिरफ्तार किया गया है इसकी जानकारी गाजीपुर एसपी ने दी है. उन्होंने बताया, उमर ने अपनी मां अफशां अंसारी, जिन पर 50,000 रुपये का इनाम है और जो लंबे समय से फरार है, उनके जाली हस्ताक्षर करके जब्त की गई संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए. मोहम्मदाबाद थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

बयान के अनुसार उन दस्तावेजों पर कथित तौर पर उमर की मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर हैं. जबकि अफशां लंबे समय से फरार है और पति की मौत के समय भी वो सामने नहीं आई थी. बयान में कहा गया, धोखाधड़ी की गतिविधि का पता चलने पर उमर अंसारी के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

अफशां अंसारी पर क्या हैं आरोप?

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी लंबे समय से फरार है. अफशां पर 13 मुकदमे दर्ज हैं. उस पर गाजीपुर जिले की पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. जमीन की खरीद फरोख्त, फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा कर आर्थिक लाभ लेने के अलावा सरकारी जमीन को रसूख के बल पर अपने नाम कराने जैसे कई मामलों को लेकर आफशां अंसारी पर मुकदमे दर्ज हैं.

वहीं, जहां अफशां अंसारी फरार है वहीं बेटे उमर ने उनके जाली हस्तारक्षर वाले दस्तावेज पेश किए हैं. इसी के चलते अब उन पर एक्शन लिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |