असली बताकर नकली सोना थमा गए शातिर ठग, ठगी का शिकार हुआ इंडियन कॉफी हाउस का मैनेजर

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंडियन कॉफी हाउस के मैनेजर को सोना बेचने का झांसा देकर दो ठगों ने 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने असली सोना दिखाकर विश्वास जमाया और बाद में नकली चेन थमा दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है।

असली बताकर नकली सोना थमा गए आरोपी

मैनेजर बाल मुरली कृष्णा पीवी ने पुलिस को बताया कि, 5 मई को रेस्टोरेंट में दो युवक आए। एक ने खुद को मनीष और दूसरे ने वेणु निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश) बताया। उन्होंने दावा किया कि कोटा में पुराने मकान की खुदाई के दौरान सोने की जंजीर मिली है, जिसे पैसों की जरूरत के कारण बेचना चाहते हैं। युवकों ने भरोसा दिलाने के लिए सोने का एक टुकड़ा भी दिया। जांच में वह असली निकला। इस पर मुरली ने 5 लाख रुपए में सौदा तय कर 10 दिन में रकम का इंतजाम किया। 16 मई को चामुंडा माता चौराहे पर युवकों को 5 लाख रुपए देकर चेन ले ली।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अगले दिन जांच कराने पर चेन नकली निकली। इसके बाद मुरली ने दोनों युवकों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार रात माधवनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |