दिल्ली में 5 दिन बारिश से राहत नहीं, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों का क्या है हाल?

दिल्ली में शनिवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के चलते दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है. दिल्ली के जय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर, एम्स और पंचकुइयां मार्ग समेत इलाकों में रातभर तेज बारिश हुई. इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

अब 3 और 4 अगस्त के लिए मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश की संभावना जताई गई है. यही नहीं इस पूरे हफ्ते के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 5 दिन बारिश के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है. हालांकि, बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन दूसरी तरफ भारी बारिश के बाद दिल्ली में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है. इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

3-4 अगस्त को मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. 3 से 8 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर गरज, बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. 3 और 4 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 3 से 8 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों पर मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है. हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई सड़कें बंद हैं और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. अब दोनों राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 3 से 8 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है. 4 से 6 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश होने की संभावना है.

5 से 8 अगस्त के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना है और इस दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है. ऐसे में मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 3 से 7 अगस्त तक सावधान रहें और खतरे वाली जगहों पर न जाएं.

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |