‘किश्त दो, पत्नी ले जाओ…’, लोन नहीं चुकाया तो बैंकवाले उठा ले गए बीवी, घंटों तक गिड़गिड़ाता रहा पति

उत्तर प्रदेश के झांसी में बैंकवालों की गुंडागर्दी देखने को मिली. यहां लोन की रकम वसूलने के लिए प्राइवेट बैंक ने तो हद ही पार कर दी. एक प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस बैंक ने महिला को लोन की किश्त न चुकाने पर कथित तौर पर 5 घंटे तक बंधक बनाकर बैठाए रखा. पति से कहा- किश्त दो, पत्नी को ले जाओ.

मामला ग्राम बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक प्राइवेट समूह लोन देने वाले बैंक का है. यहां बाबई रोड, पूंछ निवासी रविंद्र वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा को सोमवार दोपहर 12 बजे से बैंक के अंदर कथित रूप से जबरन बैठाकर रखा गया. पति जब बैंक पहुंचा तो साफ जवाब मिला- पैसे दो, तभी बीवी मिलेगी. रविंद्र ने लाख मिन्नतें कीं, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने कोई दया नहीं दिखाई. आखिर थक-हारकर उसने डायल 112 पर कॉल की. पुलिस के पहुंचते ही बैंक कर्मचारियों के चेहरे का रंग उड़ गया और आनन-फानन में महिला को बाहर निकाला गया.

चौंकाने वाले आरोप

पीड़िता पूजा वर्मा ने कोतवाली मोंठ में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने 40,000 रुपये का लोन लिया था. अब तक 11 किश्तें जमा कर चुकी है. लेकिन बैंक रिकॉर्ड में केवल 8 किश्तें दिख रही हैं. आरोप है कि बैंक एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने उसकी तीन किश्तें हड़प लीं. महिला का कहना है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी बैंक सीओ संजय यादव सोमवार को उनके घर पहुंचा और धमकी भरे अंदाज में रकम मांगने लगा. मना करने पर पति-पत्नी को जबरन बैंक लाकर घंटों बैठा दिया गया.

बैंक की सफाई

बैंक मैनेजर अनुज कुमार निवासी कानपुर देहात ने कहा कि महिला 7 महीने से किश्त नहीं दे रही थी, इसलिए उसे बुलाया गया था. उन्होंने दावा किया कि महिला अपनी मर्जी से बैंक में बैठी थी. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बैंक स्टाफ, एजेंट और पीड़ित पक्ष से पूछताछ जारी है. क्या लोन वसूली के नाम पर बंधक बनाने जैसे हथकंडे अब आम बात हो गए हैं? इस घटना ने न सिर्फ बैंक की कार्यप्रणाली, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |