हरियाणा में BJP ने लगाई थी जीत की हैट्रिक, फिर भी बनी हुई है अलर्ट, अब इस कमजोरी को भी ऐसे करेगी दूर

बीजेपी ने हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई थी. इसके बाद भी पार्टी अलर्ट मोड में है. बीजेपी अब हरियाणा में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है. इसी के चलते मंगलवार को पार्टी ने कई मंत्रियों सहित पार्टी विधायकों को उन 42 विधानसभा सीटों का प्रभारी नियुक्त किया, जहां 2024 के राज्य चुनावों में उसके उम्मीदवार हार गए थे. यह निर्णय बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया.

बीजेपी हरियाणा में 2024 में कुल 90 में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी थी. कांग्रेस को 37, इनेलो को दो और निर्दलीयों को तीन सीटें मिली थीं. हालांकि, अब हारी हुई इन 42 सीटों के लिए ही बीजेपी ने प्रभारी नियुक्त किए हैं.

नियुक्त किए गए प्रभारी

अब हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने 42 सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए, जिनका प्रतिनिधित्व वर्तमान सदन में विपक्षी विधायक करते हैं. इन सीटों में अंबाला सिटी, बरोदा, जुलाना, डबवाली, सिरसा, आदमपुर, हिसार, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक, झज्जर, नूंह और पंचकुला शामिल हैं.

किस-किस को प्रभारी किया गया नियुक्त

प्रभारी मंत्रियों में विपुल गोयल, गौरव गौतम, राव नरबीर सिंह, रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती सिंह राव और श्रुति चौधरी के नाम शामिल हैं. हालांकि, वरिष्ठ मंत्री अनिल विज का नाम लिस्ट से गायब है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अन्य बातों के अलावा, विधायक पार्टी को मजबूत करने, नई विकास जरूरतों की पहचान करने और जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे.

क्यों किया गया है नियुक्त?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके आवास पर हुई बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया था. पार्टी का ध्यान उन विधानसभा क्षेत्रों में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर है जहां पार्टी को 2024 के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. बैठक में साथ ही चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में प्रगति की गति को तेज करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया. दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक विधायक को विकास कार्यों की निगरानी के लिए नियुक्त किया है.

एक बीजेपी नेता ने कहा, मंत्रियों सहित मौजूदा विधायकों को एक अतिरिक्त निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किया जाएगा, जिसमें जमीनी स्तर पर काम करने, वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत स्थापित करने और किसी भी समस्या का समाधान करने का दायित्व होगा.

विपक्ष ने साधा निशाना

हालांकि, पार्टी के आलोचक इस योजना पर संदेह जता रहे हैं और बता रहे हैं कि 2014 में जब पार्टी पहली बार राज्य में सत्ता में आई थी, तब भी ऐसा ही प्रयोग किया गया था, जिसमें 33.2% वोट शेयर के साथ 47 सीटें जीती थीं. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा, बीजेपी के ऐसे पिछले प्रयोगों का हरियाणा में कोई नतीजा नहीं निकला. 2019 के चुनावों में, बीजेपी 36.49% वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतकर बहुमत से चूक गई, जबकि कांग्रेस ने 28.08% वोट शेयर के साथ 31 सीटें जीतीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |