गेहूं में रखी दवा बनी जानलेवा, दो मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, माता-पिता की हालत गंभीर

शिवपुरी : शिवपुरी जिले में एक परिवार की लापरवाही उन्हीं पर भारी पड़ गई। मामला जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मालबर्वे गांव का है, जहां जहरीली गैस से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, वहीं माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, गिर्राज धाकड़ ने तीन दिन पहले घर के एक कमरे में गेहूं में दवा रखी थी। उसी कमरे में परिवार सोया हुआ था। दवाई इतनी तेज थी कि सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। ऐसे में 5 वर्षीय मानवी धाकड़ की मौत हो गई, वहीं दूसरे तीन वर्षीय अधिक धाकड़ ने जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। दंपति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का मानना है कि गेहूं में रखी दवा से गैस बनी, जिससे हादसा हुआ। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला गेहूं में रखी दवा से बनी जहरीली गैस का प्रतीत होता है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |