लव मैरिज पर बवाल! पंचायत ने नवदंपति को भाई-बहन बताकर किया सामाजिक बहिष्कार

पन्ना : पन्ना के गुनौर में अपनी ही जाति की अलग-अलग युवतियों से प्रेम विवाह करना दो युवकों को भारी पड़ गया। समाज के कुछ ठेकेदारों द्वारा पंचायत बुलाकर दोनों दंपतियों सहित दोनों के परिवारों का सामूहिक बहिष्कार कर दिया गया, ऐसे में दोनों पीड़ित पक्ष अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना पहुंचे। जहां शिकायती आवेदन के साथ समाज के उन दबंग ठेकेदारों की सूची सौंप कर कार्रवाई की मांग की।

फरियादी दंपति आरती चतुर्वेदी पति शेषबिहारी मिश्रा एवं प्रिंशी चनपुरिया पति सच्चिदानन्द तिवारी निवासी गुनौर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत आवेदन सौंप कर बताया है, कि वह बालिग हैं और अपना अच्छा बुरा समझते हैं। एक दूसरे को पसंद करने के बावजूद परिवार के लोगों के राजी नहीं होने पर हमारे द्वारा प्रेम विवाह किया गया है, जिस पर समाज के कुछ ठेकेदारों के द्वारा 23 जुलाई 2025 को बालाजी सरकार प्रांगण गुनौर में बैठक बुलाई गई, और मीडिया की उपस्थिति में यह अफवाह फैलाते हुए कि हम रिस्ते में भाई-बहन लगते हैं, हमारा एवं हमारे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया गया, जिसके साक्ष्य के रुप में वीडियो सुरक्षित हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |