‘अनिरुद्धाचार्य को पागलखाने भेजकर रहूंगी’… हिंदू महासभा की नेता मीरा राठौर ने खोला मोर्चा, कहा- तब तक नहीं बांधूंगी चोटी

वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लड़कियों को लेकर टिप्पणी की है. इसके बाद महिला संगठनों में आक्रोश व्याप्त है और वह कार्रवाई की मांग कर रही हैं.

इसी कड़ी में लगातार हो रहे विरोध को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर वृंदावन पहुंची. जहां उन्होंने एक दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी. वहीं दूसरे दिन वह गौरी गोपाल आश्रम पहुंची जहां पर अनिरुद्धाचार्य महाराज से मिलने से मिलने की कोशिश की. लेकिन, अनिरुद्धाचार्य महाराज वृंदावन में नहीं थे जिसकी वजह से मीरा राठौर की मुलाकात उनसे नहीं हो पाई.

प्रदर्शन से पुलिस ने रोका

जब मीरा राठौर प्रदर्शन करना चाह रही थी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन से पूर्व पुलिस ने उनको रोका और उनसे बात करने के लिए उन्हें कोतवाली ले आई. वहीं कोतवाली पहुंचे अखिल भारत हिंदू महासभा के सभी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखा. जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी उनसे मुलाकात की और उनकी बातों को सुना. जिस पर महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो और जेल में डाला जाए.

पुलिस और अधिकारियों से बातचीत होने के बाद महासभा द्वारा वृंदावन कोतवाली के बाहर अनिरुद्धाचार्य के पोस्टर लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और उसके बाद पोस्टर पर अनिरुद्धाचार्य के चेहरे पर कालिख पोती गई.

चोटी नहीं बांधने का संकल्प

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि वह एक महिला हैं और अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं के प्रति ऐसी टिप्पणी की है जो कि पूरी तरह से गलत है. मीरा ने कहा कि वह अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने एक वादा किया और कहा कि जब तक महाराज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी, तब तक वह अपने बालों की चोटी नहीं बांधेंगी. मीरा राठौर ने ये भी कहा कि वह अनिरुद्धाचार्य को पागलखाने भेजकर ही रहेंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |