ज्वेलर ने बंदर को मार दी गोली… मौत के बाद बंदरों ने मनाया मातम! वन विभाग की टीम को भी खदेड़ा

यूपी के हमीरपुर जिला मुख्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आदमी ने अपनी दुकान के बाहर पेड़ पर बैठे बंदर को शॉर्ट गन से गोली मार दी और वो बंदर मर गया. इसके बाद दर्जनों बंदर वहां जमा हो गये और हड़कंप मचा दिया. कुछ बंदर मरे हुए बंदर के पास बैठ गए. यही नहीं बंदरों ने बंदर के शव को उठाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया.

बड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बंदरों को काबू करते हुए मृत बंदर के शव को कब्जे में लिया. मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय के सुभाष बाजार का है. यहां पीपल ज्वेलर्स की दुकान के बगल में पीपल का पेड़ है. एक बंदर दुकान के बोर्ड को हिला कर इसी पेड़ पर चढ़ गया. यह देखकर दुकान मालिक अभिषेक गुप्ता ने अपनी शॉर्ट गन से बंदर पर फायर कर दिया. इससे बंदर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई.

बंदरों के हंगामा देख लोग भाग निकले

बंदर की मौत के बाद वहां कुछ ही मिनटों में कई बंदर जमा हो गए और मातमी आवाजें निकालने लगे. कुछ बंदर मरे बंदर के पास आकर बैठ गए. इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई. बंदरों का हंगामा देखकर सब लोग भाग निकले. बंदर की मौत के बाद लोगों ने उसके ऊपर कपड़ा डाल दिया, लेकिन इसके बाद भी वहां कई बंदर जमा हो गये. कुछ बंदर पेड़ पर बैठकर लोगों को डरा रहे थे.

वहीं कुछ बंदर शव के पास बैठ का मातमी आवाजें निकाल रहे थे. वो मरे बंदर का कपड़ा हटाकर उसे बार बार देख रहे थे. बंदरों की मातमी आवाजों का शोर हर इंसान को झकजोर रहा था. इसी दौरान कुछ बंदरों ने आरोपी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपने आपको दुकान में बंदकर बंदरों से बचा लिया.

आक्रोशित बंदरों ने वन विभाग की टीम को खदेड़ा

बंदर की मौत के बाद उसके साथी बंदरों के उपद्रव की खबर जब वह विभाग की टीम को मिली तो वो मौके पर पहुंची. उसने बंदर के शव को उठाने की कोशिश की, लेकीन अन्य आक्रोशित बंदरों ने टीम को खदेड़ लिया. कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने बंदरों पर काबू पाकर शव को कब्जे में लिया.

हमीरपुर वन रेंजर एसडी पाण्डेय की माने तो मृत बंदर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |