देवर के प्यार में पड़ी भाभी, बंद कमरे में पकड़े गए दोनों; गांव वालों ने हाथ-पैर बांधकर की पिटाई

बिहार के कटिहार जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चचेरे देवर के प्यार में भाभी पागल हो गई है. वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है. बात पति को तलाक देने तक पहुंच गई है. देवर की शादी 3 अगस्त को तय हुई है. बावजूद उसके वह भी भाभी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. महिला को गांव वालों ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ.

कटिहार मनसाही थाना क्षेत्र के पंचवर्गा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शादीशुदा महिला अपने चचेरे देवर के साथ रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई. घटना गांव के हर गली मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि कविता कुमारी नाम की महिला, जो एक बच्चे की मां भी है अपने चचेरे देवर जीत कुमार शाह के साथ प्रेम संबंध में है. कविता ने पश्चिम बंगाल से अपने प्रेमी को बुलाकर ननिहाल में छिपाकर रखा था.

गांव वालों ने हाथ-पैर बांधकर की पिटाई

दोनों को कविता के नाना छेदी सिंह ने एक बंद कमरे में दिनदहाड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. फिर क्या था गांव वालों ने दोनों को पकड़ कर उनके हाथ-पैर बांधे और जमकर धुनाई कर दी. कविता की शादी 3 साल पहले मालदा के रहने वाले टिंकू शाह से हुई थी, लेकिन अब वह पति को छोड़कर प्रेमी संग जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी हुई है. दूसरी तरफ जीत की खुद की शादी 3 अगस्त को तय है, लेकिन वह भी भाभी के प्यार में पागल है.

तलाक तक पहुंची बात

मामला इतना बिगड़ गया कि गांव में पंचायत बिठानी पड़ी, जहां तलाक की बात तक लिखित में आ गई. अब तीन घर उजाड़ने के कगार पर है और सबसे ज्यादा नुकसान एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची का हो रहा है. जिसका भविष्य अब अधर में लटक गया है. गांव में हर तरफ सिर्फ यही गूंज सुनाई दे रही है. यह प्यार नहीं आफत है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |