ट्रेनी IAS ने उठक-बैठक लगाई, वकीलों से मांगी माफी; आखिर किस वजह से साहब को झुकना पड़ा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक अनोखी घटना सामने आई जहां एक बवाल को शांत कराने के लिए नए एसडीएम साहब ने मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई. एसडीएम की इस ‘विनम्र पहल’ पर सभी अपनी-अपनी प्रतक्रियाएं दे रहे हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पुवायां तहसील में पिछले तीन दिनों से वकील आंदोलन कर रहे थे. इस बीच नए पदस्थ एसडीएम ने एक वकील को फटकार लगाई तो मामला और बिगड़ गया जिसके बाद उन्होंने शांति स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया.

जी हां, ये मामला शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील का है जहां पर EWS सर्टिफिकेट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. यह विवाद एसडीएम और तहसीलदार के बीच हुआ था जिसके बाद से ही लगातार मामला गरमाता जा रहा था. तीन दिन से अधिवक्त इस विवाद की वजह से आंदोलन कर रहे थे. इसी वजह से डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुवायां एसडीएम चित्रा निर्वाल को हटाकर नवागत ट्रेनी IAS रिंकू सिंह को एसडीएम पद पर तैनात कर दिया.
जॉइनिंग के बाद नवागत एसडीएम रिंकू सिंह धरना स्थल पर जा रहे थे तभी उन्हें एक वकील दीवार पर पेशाब करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान वह रुके और अधिवक्ता से ऐसा न करने को कहा और आपत्ति जताई. इस पर मामला और बिगड़ गया. अधिवक्त ने तहसील परिसर के शौचालय में गंदगी का हवाला दिया और कहा कि वह गंदगी में पेशाब करने नहीं जा सकते हैं. वह एक जनेऊधारी ब्रह्मण हैं. इस बात से वकीलों में और रोष बढ़ गया.

धरना स्थल पर पहुंचे SDM

नवागत एसडीएम और ट्रेनी IAS रिंकू सिंह वकीलों के बीच पहुंचे और सभी से मामला शांत करने की अपील की. जब लगातार वकीलों का गुस्सा बढ़ता गया तो इसके बाद वह मंच पर खड़े हुए और उन्होंने कहा कि ‘इस तहसील का मैं सबसे बड़ा अधिकारी हूं, अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं आप सभी से माफी मांगता हूं.’ इसके बाद उन्होंने खुद कान पकड़े और 5 उठक-बैठक लगाईं. इस विनम्र अपील के बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ. हालांकि एसडीएम के इस कदम पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |