HAM नेता का मर्डर, 24 केस… बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में एनकाउंटर

बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में एनकाउंटर हो गया. बिहार पुलिस और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गया. ये मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में हुई. डबलू यादव पर बिहार के अलग-अलग थानों में 24 केस दर्ज थे. उस पर ‘हम पार्टी’ के नेता का अपहरण करके हत्या करने का भी आरोप था.

सोमवार की सुबह नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर बदमाश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था. मुठभेड़ में मारा गया बदमाश बिहार के बेगूसराय के ज्ञान टोल साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला था. डबलू यादव पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह काफी समय से फरार चल रहा था. इनामी बदमाश डबलू यादव की तलाश में बिहार पुलिस सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश आई थी और यहां नोएडा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में बदमाश डबलू यादव से मुठभेड़ हुई.

‘हम पार्टी’ के नेता की हत्या का केस

बदमाश के पास से कई आधुनिक हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं. डबलू यादव ने 2025 में बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में ‘हम पार्टी’ के 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष का अपहरण कर लिया था और बाद में हत्या कर उनकी लाश को दियारा में छुपा दिया था. कुख्यात डबलू यादव पर बिहार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या और हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट के कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं. जिस पर बिहार पुलिस ने कुख्यात डबलू यादव पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

पुलिस को डबलू के हापुड़ में होने की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस ने डबलू को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी थी. जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे नोएडा एसटीएफ की गोली लग गई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके ऊपर कई संगीन केस दर्ज हैं. दो महीने पहले उसने हम पार्टी के नेता का अपहरण कर लिया था और तब से ही वह फरार चल रहा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |